हास्य गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हास्य गीत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 19 अक्टूबर 2010

सस्ता क्यों रोये भला?

महंगे की राह छोड़ कर सस्ती तरफ चले
चीज़ें वही लें यार हम जो जो मुफत मिले

सौदे में लेन लेन हो देना न हो कभी
देने की बात आये तो फर्जी डगर चले

भूखों में बाँट दें अनाज ऐसे गधे नहीं
गोदाम में भले वही बरसों बरस गले

हम चढ़ रहे हैं ऊपरी सीढ़ी हरेक रोज़
फुकरे फकीर चाहें तो सौ बार अब जले

(संशोधित संस्करण - आगे की पंक्तियाँ गिरिजेश की टिप्पणी के बाद)

मुफ्ती कबाब मुफ्ती शबाब मुफ्ती सबाब है
मुफ्ती मिले शराब क्या हीरा भी चाट ले

भजनो अज़ान से इन्हें फुर्सत कहाँ हुज़ूर
मज़हब के नाम पर भले कटते रहें गले

माल-ए-मुफत ने कर दिया बेरहम जनाब
मुफ्तियों का क्या जो राह-ए-हवस चले

रविवार, 10 अक्टूबर 2010

तेरा ना होना जाने क्यूँ होना ही है

गिरिजेश राव के प्रोफाइल पर शीर्षक वाली पंक्ति देखी तो चार लाइनाँ मुखरित हुईं - प्रस्तुत है

तेरा मिलना न जाने क्यों खोना ही है
हाथ कभी मिल जाये तो धोना ही है

आम, पपीते के भाव गिरा देगा
पेड बबूल का जिसे बोना ही है

सुबह उठने की क्या बात है भाया
शाम ढले फिर जब सोना ही है

ज़िन्दगी दद्दू की कटेगी डिस्को में अब
मन्दाकिनी समझा जिसे मैडोना ही है

सूखी खानी हो तो मूंगफली खाओ
बादाम खाने से पहले भिगोना ही है।

ख्वाबों की हक़ीकत जब से जानी मैंने
मेरा हंसना न जाने क्यों रोना ही है