परिहास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परिहास लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 31 मार्च 2011

कुत्ते की दुम

कमसिनी के ढेलामार
जोबन में हो गए कटार

वे काटें तो प्यार-मुहब्बत
हम बोलें तो अत्याचार

दूध की मक्खी झटक गए वे
जिन पर वारे थे घर बार

उम्र बढ़ी मन खाक बुढाया
ज्ञान की गंगा हो गई पार

कितना खोया कितना पाया
याद दुधारी है तलवार

सोमवार, 15 नवंबर 2010

मतलब की दोस्ती

उल्लू के पट्ठे
हुए हैं इकट्ठे
बिठाने चले हैं
अपने ही भट्टे
उल्लू के पट्ठे...