बुधवार, 9 फ़रवरी 2011

इशक मस्ताना

सँभल सँभल जइयो वीर सँभल सँभल जइयो
हम इशक मस्ताना फत्ते हम इशक मस्ताना।

इशक गली में आगे है बड़का पागलखाना
हम इशक मस्ताना फत्ते हम इशक मस्ताना।

रंगे हाथ पकडे न जइहो, पहिर लियो दस्ताना
हम इशक मस्ताना फत्ते हम इशक मस्ताना।

लैला है या है मजनू, मरजीना या मरजाना
हम इशक मस्ताना फत्ते हम इशक मस्ताना।

अपना कुर्ता फाड के घूमें लोग कहें दीवाना
हम इशक मस्ताना फत्ते हम इशक मस्ताना।

दुश्मन से न डरते यार हमका मार गया याराना
हम इशक मस्ताना फत्ते हम इशक मस्ताना।

इशक के हाथ शहीद हुए हम इशक नहीं दुहराना
हम इशक मस्ताना फत्ते हम इशक मस्ताना।

बेदर्दी को दे डाला दिल चक्की में पिसवाना
हम इशक मस्ताना फत्ते हम इशक मस्ताना।

फत्ते प्यार करें उससे जो प्रेम से है अन्जाना
हम इशक मस्ताना फत्ते हम इशक मस्ताना।

(परम आदरणीय संत कबीर से क्षमा याचना सहित)